जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में राहगीरों ने बच्चा चोर समझकर एक मानसिक तौर पर विक्षिप्त व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह कुछ भी अपने बारे में नहीं बता पाया। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने उसे खाना खिलाया।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में एक कॉन्वेंट विद्यालय की छुट्टी हुई। इस दौरान बच्चे पैदल ही अपने घर पर जा रहे थे कि रास्ते में एक साइकिल सवार व्यक्ति ने एक कच्छा और बनियान पहन कर जा रहे उस व्यक्ति को लेकर जोर से कहा कि इसने कल एक बच्चा चुराया था। इतना सुनते ही सड़क पर जा रहे राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : सीरा लदा टैंकर ट्रांसफार्मर को तोड़कर पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा
किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके विषय में छानबीन की, लेकिन वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त होने से कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था। उसे काफी भूख लगी थी जिससे पर तड़प रहा था।