फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर जान दी, जेल प्रशासन में हड़कंप

Mon, 02 Sep 2019 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
कैदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गाजीपुर जिला जेल में एक कैदी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इससे पुलिस महकमे और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिला जेल के बैरक नंबर पांच में बंद कैदी शिवसागर कुशवाहा(38) ने सोमवार को सुबह शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से डीआईजी जेल सहित जिले के आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है। मृतक गाजीपुर जिले के ही गहमर का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : सीरा लदा टैंकर ट्रांसफार्मर को तोड़कर पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन


जेल प्रशासन की मानें तो गहमर थाना के पचावरी गांव निवासी शिव सागर कुशवाहा ने जिला कारागार के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली। शिव सागर कुशवाहा हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था।

विज्ञापन

देखा जाए तो इससे पहले भी जिला कारागार सु्खियों में रहा है। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। गहमर थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शिवसागर कुशवाहा अपनी लड़की को लेकर भागने वाले युवक की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : सीरा लदा टैंकर ट्रांसफार्मर को तोड़कर पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें