फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के मारे घरों में दुबके ग्रामीण

Thu, 14 Jan 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक जमीन पर कब्जे को लेकर बात इस कदर बिगड़ी की सालों पुरानी दोस्ती अचानक अदावत में बदल गई। न केवल संबंधों में दरार आई बल्कि दोनों पक्षों में दुश्मनी भी गहरी हो गई। दो घंटे तक पुलिस से मोर्चा लेने वाले राजभर बस्ती के लोगों की नाराजगी का अंदाजा सड़कों पर बिखरे पत्थरों से सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



पथराव के बाद इलाके में फैले दहशत का आलम यह था कि आसपास के घरों के खिड़की-दरवाजे सब बंद हो गए। पूरी रात लोग घरों में ही दुबके रहे। बवाल शांत होने के बाद भी लोग घरों से नहीं निकले। बहरहाल,  खालिसपुर चौराहा पर पथराव और उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सबसे पहले घटनास्थल की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया। सलारपुर चौराहे से ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दी गई।


हालांकि लंबा रास्ता तय करने की स्थिति में कई राहगीरों ने बवालियों को कोसा भी। दिनभर शहर में काम कर लौट रहे मजदूरों को भी गांव पहुंचने में दिक्कत हुई।  सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर सुबह सारनाथ थाने पर पंचायत हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद तय हुआ था कि एसडीएम की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश होगी। मगर शाम होते होते राजभर बस्ती के कुछ लोग विनोद पाठक के कटरे पर जुटे और पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें