फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरहुआ में सराफा दूकान से गहने ले उड़ा बदमाश

Fri, 26 May 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित वीरेंद्र सोनी की सराफा दूकान में घुसा एक बदमाश गुरुवार को दिनदहाड़े लगभग 80 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की अंगूठियां लेकर बाइक सवार अपने साथी के साथ भाग निकला। वीरेंद्र ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पाकर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। वीरेेंद्र की दूकान से थोड़ी दूरी पर स्थित कोल्डड्रिंक    की एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी थी।
विज्ञापन



हरहुआ बाजार निवासी वीरेंद्र सोनी के घर से थोड़ी दूर पर उनकी सराफा दूकान है। गुरुवार की शाम सवा चार बजे के लगभग एक युवक दूकान पर पहुंचा और वीरेंद्र से सोने के लॉकेट व अंगूठी दिखाने को कहा। वीरेंद्र से उक्त युवक ने एक अंगूठी का वजन कर बताने के लिए कहा। वीरेंद्र वजन करने के लिए तराजू की ओर बढ़े इसी दौरान सोने की नौ अंगूठी से भरा डिब्बा लेकर बदमाश तेजी से दूकान के बाहर आया और पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी बदमाश के साथ वाराणसी की ओर भाग निकला।


शोर मचाते हुए वीरेंद्र ने दोनों बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इसी तरह से शिवपुर क्षेत्र की तीन सराफा दूकानों से बदमाश दिनदहाड़े जेवरात लेकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर एसपी ग्रामीण अमित कुमार, सीओ बड़ागांव संतोष कुमार मिश्र और क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें