ट्रैक्टर को रास्ते में खड़ा कर पत्थर और डंडे से पीटने लगे। इससे गुलाबधर बिंद, मुरलीधर बिंद, लालमणि बिंद, घूरहू, रमापति, रामआसरे, मिथिलेश, पकौड़ी लाल समेत आठ लोग घायल हो गए थे। कुछ लोगों ने गुलाबधर पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
घायल गुलाबधर बिंद को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया। भदोही तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना में घायल चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मौत की खबर मिलने के बाद से ही दानूपुर पूरबपट्टी गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गाड़ी मालिक की निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों कुसौली गांव के निवासी बताए गए। दोनों से अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले में सक्रिय हुई तो घटना को अंजाम देने वालों में अन्य की भी गिरफ्तारी हो सकती है।