फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG : विवाह मंडप से दुल्हे को उठा ले गई पुलिस

Tue, 18 Apr 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले से सटे चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मजेदार वाकया देखने को मिला। रविवार को विवाह मंडप से पुलिस दूल्हे को उठा ले गई। पहली पत्नी को बगैर तलाक दिए युवक दूसरी शादी करने जा रहा था। 
विज्ञापन


थाने में दूल्हे ने पहली बीवी को तलाक दिया। इसके बाद युवक की दूसरी शादी हुई।  बताते चले कि रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से धूमधाम से बारात चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी।

देर शाम विवाह मंडप में जिस युवक की शादी हो रही थी उसकी पहली बीबी पहुंच कर हंगामा करने लगी। युवती का कहना था कि उसका पति उसे दहेज में बाइक समेत अन्य सामान नहीं मिला तो घर से भगा दिया। अब बगैर उसे तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि जब तक उसे तलाक व उसका पूरा सामान वापस नहीं मिलेगा शादी नहीं होने देगी। इससे वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। पीड़ित युवती की शिकायत पर चकरघटट्टा थाने की पुलिस विवाह स्थल पर पहुंच गई।

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस दुल्हे एवं उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। पुलिस के समक्ष आरोपी युवक ने पहली पत्नी को लिखित रूप से तलाक दिया तब युवती ने उसका वहां से हटी। इसके बाद पुलिस ने दुल्हे और उसके पिता को वैवाहिक स्थल पर लेे जाकर छोड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें