फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या कर शव प्लॉट में फेंका, हंगामा

Mon, 06 Mar 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक इलाके में खाली प्लाट में रविवार सुबह एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने लगी तो लोग उग्र हो गए और पांडेयपुर में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिली तो मौके पर एसएसपी नितिन तिवारी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वृद्धा के दोनों बेटों ने दुराचार कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो धारा बढ़ा दी जाएगी। 
विज्ञापन



वृद्धा घर से कुछ दूर स्थित एक गुड़ पट्टी के गोदाम में काम करती थी। शनिवार सुबह वह नौ बजे घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। बेटों ने भी उसकी तलाश नहीं की। रविवार सुबह बेटों ने खोजबीन शुरू की तो गोदाम से कुछ दूर एक खाली प्लाट में मां का शव मिला। गले पर रस्सी से कसने जैसा निशान था। प्रतीत हो रहा था कि हत्या कहीं और की गई है और शव प्लॉट में लाकर फेंका गया है। कैंट पुलिस पहुंची तो गोदाम मालिक भी आया। बताया कि गोदाम से वृद्धा रात लगभग आठ बजे निकल गई थी। थोड़ी देर में फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। उधर, जाम के दौरान कुछ नेता भी पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें