फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम से 75 साल के बुजुर्ग ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

Sun, 15 Apr 2018 10:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की घिनौनी हरकत सामने आई। बुजुर्ग ने एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी पारस सिंह (75) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के मुताबिक उसकी छह वर्षीय पुत्री शनिवार की दोपहर अचानक लापता हो गई। माता-पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य उसकी खोज में निकले। खोजते-खोजते बालिका के पिता पिपरी थाना क्षेत्र के ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आवासीय परिसर में स्थित इंटक के कार्यालय के सामने पहुंचे।

शक के आधार पर उन्होंने कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा तो नहीं खुला लेकिन अंदर से एक व्यक्ति ने आवाज लगाई की उसकी पुत्री यहां नहीं है। इसी दौरान कार्यालय के कमरे से बच्ची के चीखने की आवाज से उसके पिता सतर्क हो गए और वे जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजा खोला गया और मासूम पिता से लिपट कर बिलख पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने दुलार देकर बच्ची से पूछताछ की तो छेड़खानी का मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने रेणुकूट निवासी पारस सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें