फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : जमीनी विवाद में एक पक्ष ने अधेड़ को लाठी-डंडे से पीटा, मौत

Sun, 11 Aug 2019 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जमीनी विवाद में अधेड़ को लाटी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के सदर कोतवाली के बिसौरी गांव में रविवार की सुबह पुरानी जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने भोला यादव(55) को लाठी-डंडे से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे रामश्रय यादव ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें : यूपी: सेनाध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एसपी क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश
विज्ञापन


बिसौरी निवासी रामश्रय यादव ने बताया कि उसके पिता भोला यादव(55) का अपने पटीदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर रविवार को मनोज यादव, बब्बू यादव, हृदय यादव और विक्की यादव लाठी-डंडे से लैस होकर उसके पिता पर टूट पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अधेड़ की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल के मौत होने की जानकारी के बाद पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें : हथियारों के बल पर व्यापारी को पीटा, कार और कैश लेकर अपनी अल्टो छोड़कर फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें