फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर केस दर्ज

Thu, 11 Oct 2018 08:45 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसे आपत्तिजनक रूप देकर फेसबुक पर वायरल करने के आरोप में सौरभ समाजवादी के खिलाफ बनारस के कैंट थाने में बुधवार को आईटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दौलतपुर निवासी अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कैंट पुलिस को तहरीर दी। अधिवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की तस्दीक कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें