रविवार की सुबह लापता युवक की लाश लक्ष्मी नगर चौराहे के पास फेंकी मिली। राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मृत युवक के सिर और चेहरे पर आंख को लिए गंभीर चोट के निशान हैं। नाक और कान के खून निकल रहा था।
सूचना पर परिवार सहित ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बाद में पूरे क्षेत्र में यह घटना जंगल की आग की तरह फैल गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या कर युवक की लाश फेके जाने की सूचना मिलने पर मौके पर भारी फोर्स पहुंची। थोड़ी देर में मौके पर फोरेंसिक जांच टीम के साथ डॉग स्क्वायट टीम मौके पर पहुंची।
घटना स्थल से मोबाइल व कुछ ही दूरी पर कुछ रुपये मिले और चप्पल व शर्ट की बटन भी बिखरा पड़ा था। पुलिस दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमे संतोष कुमार व दिनेश कुमार खजूरी निवासी से पूछताछ चल रही है। मृतक के दो लड़के व दो लड़की हैं। रम्भा(25), ममता(21), श्रीकिशन(23), रामजीत(18) है। पत्नी उर्मिला चौहान का रो-रो कर बेहाल हो गई है। मृतक का लड़का किशन कुमार चौहान ने हत्या किए जाने की अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
बात करने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष कोपागंज के साथ थानाध्यक्ष हलधरपुर भी मौके पर पहुचे थे।