फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2020 04:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम चाचा ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। चाचा ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। बच्ची की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर बाद परिजन खेत में चारा लेने गए थे। उसकी छह साल की बच्ची घर पर अकेली थी। मौका पाकर सगे चाचा ने बच्ची को अकेले पाकर दुष्कर्म कर दिया।

विज्ञापन

देर शाम परिजन आए तो बच्ची कमरे के भीतर बदहवास हालात में पड़ी थी। काफी प्रयास के बाद उसे होश आया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें