भरथरा गांव निवासी राहुल को लोहता थानाध्यक्ष ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसे और उसकी मामी शांति देवी को उसके छोटे मामा रतन ने कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
रतन इसका विरोध करने के साथ ही दोनों को समझाता था तो उन्हें ठीक नहीं लगता था। इस वजह से रतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। नौ जून को अनंतपुर गांव में आयोजित शादी में राहुल ने रतन को बुलाया। इसके साथ ही राहुल ने अपने दोस्त भरथरा के सोनू और चंदौली के धानापुर थाना के पपरौला निवासी जयेंद्र को बुलाया।
चारों मैजिक से अनंतपुर गांव गए। वापसी के दौरान मैजिक विद्यापतिपुर गांव पहुंची तो चालक सोनू ने रतन को नीचे उतारा और तीनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद रतन के मुंह में गियर का पाइप डाल कर उसके सिर पर वार किया गया। रतन जब अचेत हो गया तो उसे मैजिक से कुचल कर सभी भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।