अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अजय सिंह के गड्ढे में गिरने के बाद भी हमलावर उनको पीटते रहे। लोगों ने किसी तरह से घायलों को पीएचसी पहुंचाया। वहां से अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इ
सकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खेजुरी त्रिमुहानी मार्ग 11 बजे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह और पुलिस फोर्स पहुंच गई। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने एक बजे जाम खत्म किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। मामले में पुलिस महिला सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।