फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : कुएं में मां-बेटी की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 08:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
कुएं के पास खड़े ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जिले के एक गांव के कुएं में मां-बेटी की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के उचेठा गांव में शुक्रवार सुबह एक कुएं में मां-बेटी का शव उतरा रहा था। मृतका की शिनाख्त गांव की विवाहिता सोनी सिंह के रूप में हुई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।

मिर्जापुर के देहात कोतवाली के सेमरा बेलहां निवासी लाखन सिंह अपनी बेटी सोनी सिंह(21) की शादी दो वर्ष पहले तीन जून 2017 को औराई कोतवाली क्षेत्र के उचेठा निवासी जटाशंकर सिंह के बेटे सूर्यभान सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


मृतका सोनी के चाचा भोला सिंह ने औराई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी होने के कुछ दिन बाद मेरी भतीजी से चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। जिसके लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। मेरी भतीजी को दहेज की मांग पूरी ना करने से उसकी और एक वर्ष की बेटी लाडो की हत्या कर कुएं में फेंक दिया गया।

पुलिस ने पति सूर्यभान सिंह, सासू मंजू सिंह, ससुर जटाशंकर सिंह और जेठानी रीमा सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। सीओ यादवेंद्र कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें