फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की अस्मत लूटने वाला शातिर चाचा गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Fri, 07 Jun 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट विस क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग भतीजी की अस्मत लूटने वाले शराबी एवं शातिर चाचा को पुलिस ने आखिर पंजाब से दबोच लिया है। अब उसे शीघ्र महिला पुलिस के हवाले करके अदालत में पेश किया जाएगा ताकि रिमांड पर लिया जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की अगुवाई में जगह-जगह आरोपी की तलाश में टीमें भेजी थी और शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम ने पंजाब के होशियारपुर के तहत गांव मेंगरवाल में दबिश दी और आरोपी को वहां से पकड़ लिया।

दोपहर बाद उसे स्थानीय चौकी में लाया गया। गिरफ्तार करके उसे महिला पुलिस को सौंपे जाने की सूचना है। इसके अलावा आरोपी का मेडिकल भी करवाया जाएगा। वहीं पुलिस अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर उससे कड़ी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

गौर हो कि गगरेट विस क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को पिता की मृत्यु के बाद लगभग 6-7 वर्षों से उसका सगा चाचा शराब के नशे में धुत होकर हवस का शिकार बना रहा था।

सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने कई बार उसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन गरीबी और लाचारी की वजह से उसकी कोई सुनवाई न हुई। पीड़िता कुछ दिनों पहले जब स्कूल में सहमी रहने लगी तो, उसकी अध्यापिका ने उससे पूछा और उसकी काउंसलिंग की जिस पर पीड़िता ने आपबीती अपनी शिक्षिका को बताई।

शिक्षिका ने उक्त मामला स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य ने उक्त मामला ग्राम पंचायत, लाडली रक्षक एनजीओ एवं एक मौका एक उम्मीद संस्था के समक्ष उठाया।

जिस पर लाडली रक्षक एनजीओ एवं एक मौका एक उम्मीद संस्था ने पीड़िता से संपर्क किया और उक्त मामला पुलिस के महिला सेल के समक्ष लाया। महिला सेल ने पीड़िता के ब्यान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

उधर, आरोपी के गिरफ्तार होने पर लाडली रक्षक एनजीओ की अध्यक्ष रेखा जंवाल एवं एक मौका एक उम्मीद सामाजिक संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

एसपी ऊना दिवाकर दत्त शर्मा ने बताया कि नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा को चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की टीम ने पंजाब के होशियारपुर से पकड़ा है। उसे अब पुलिस चौकी में कानूनी रूप से गिरफ्तार करके महिला पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें