फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बुलाई पुलिस और बेटे को कराया गिरफ्तार, जानिए क्या है माजरा

Tue, 28 Mar 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यह वाकया उन मां-पिता के लिए सबक और सीख हो सकता है, जो अपने बच्चों की गलतियों के कारण परेशान होते रहते हैं। मामला मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र का है। यहां एक मां ने अपने बेटे की करतूत से अजीज आकर कलेजे के टुकड़े को पुलिस के हाथों सौंप दिया।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि इसे सही रास्ते पर लाने के लिए हमने हर संभव प्रयास किया। इधर कुछ दिनों से चोरी और अन्य शिकायतें बढ़ गईं थी। जब लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो पुलिस की मदद लेने को ठानी। युवक की मां के साहसिक कदम पर पुलिस उसके बेटे के विरुद्ध मिल रही शिकायत की जांच पड़ताल कर रही है। शिकायत सही पाए जाने पर युवक के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।  

घोसी कोतवाली के मूंगमास निवासी कौशल्या देवी पत्नी धनई शर्मा का पुत्र काफी दिनों से गलत संगत में पड़कर इधर उधर घूमता था। इस बीच गांव में कई स्थानों से छोटी-मोटी चोरी का भी उलाहना मिलने लगा। उसकी मां कौशल्या देवी ने उसे समझाया-बुझाया लेकिन वह नहीं सुधरा।  
विज्ञापन


हाल में ही कुछ जगह पर किसी घटना को अंजाम देकर वह आया तो यह जानकार उसकी मां कौशल्या देवी भड़क गई। बेटे द्वारा कुछ भी न सुनने पर उसने उसे पुलिस को सौंपने की ठानी। तुरंत 100 नंबर पर फोन करके उसने पुलिस बुलाई।

इस दौरान मौके पर पुलिस आई तो उसकी मां ने खुद ही पुलिस के हवाले बेटे को कर दिया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई और उसकी मां से मिली शिकायत की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रवींद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें