फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : घर में घुस कर युवकों ने किशोरी संग की छेड़खानी, मारपीट में छह लोग घायल

Sat, 23 Mar 2019 05:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नशे में धुत तीन युवकों द्वारा घर में घुस कर छेड़खानी करने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट पर आ गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नशे में धुत तीन युवकों ने किशोरी से छेड़खानी किया। इसकी जानकारी होते ही दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के किशोरी, अजीत (26) और अनूप (26) घायल हो गए।

जबकि दूसरे पक्ष से अनूप (25), वीरेंद्र (40) और बासू खरवार (30) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इस मामले में दोनों पक्षों ने छेड़खानी व मारपीट का थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में सुलह-समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें