फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में खाई में गिरी मारूति कार, हादसे में दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में खाई में गिरी मारुति कार, हादसे में दंपती घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर एक मारुति कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दंपती घायल हो गया है। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कुनिहार से पांच किलोमीटर दूर काटल गांव के पास गाड़ी में सवार सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट डीआर वर्मा उम्र 85 वर्ष और उनकी धर्मपत्नी कृष्णावती उम्र 75 वर्ष घायल हो गए। हादसे वाली जगह पर स्थानीय ग्रामीण महिलाएं पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। उन्होंने गाड़ी गिरते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस चौकी को सूचित किया। ग्रामीणों ने घायल दंपती को सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया। यहां डॉ. मनीष मित्तल ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और बाजू और छाती पर गहरी चोट लगने के कारण घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें