फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कारोबारी हत्या प्रकरण में आया नया मोड़, जो था हमसफर वही बन बैठा कातिल

Sat, 09 May 2020 06:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
कारोबारी की खेत में पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र के आसाढ़ा गांव निवासी फर्नीचर कारोबारी मुकेश की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। तीसरे दिन शनिवार सुबह उसकी लाश तेजपुर गांव में मंगई नदी के किनारे मिली। कारोबारी की पत्नी के कहने पर उसके प्रेमी ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खोजी कुत्ते फैंटम ने मौके पर मिली चप्पल के सहारे आरोपी की पहचान की। 

विज्ञापन


मुकेश (28) पुत्र मुक्कू की नंदाव बाजार में फर्नीचर की दुकान है। घर पर पत्नी कुसुम अपने चार बच्चों, जेठ, जेठानी और सास के साथ रहती थी। कुसुम का बगल के गांव के कलंदर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले कुसुम घर में ही अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी। इससे नाराज कलंदर और कुसुम ने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बृहस्पतिवार रात मुकेश घर से निकला फिर नहीं लौटा। कुसुम के मुताबिक आने में देर होने पर उसने जेठानी के मोबाइल से पति को फोन किया तो मुकेश ने बताया कि वह तेजपुर में है। इसके बाद नंबर बंद हो गया। दूसरी ओर कलंदर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर दी और लाश मंगई नदी किनारे झाड़ी में फेंक दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कुसुम ने सरायमीर थाने में पति के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। शनिवार सुबह शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डाग स्क्वाड के साथ मौके की जांच की। लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस ने कुसुम को मौके पर बुलाया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है।

वह सुबह किसी सोखा के यहां जाने के लिए कलंदर के साथ एक बाइक पर और मुकेश की मां एक रिश्तेदार की बाइक से साथ साथ निकली थी। कुछ आगे जाने पर रास्ते में कलंदर अपनी बाइक लेकर फूलपुर की ओर भाग निकला।  शक के आधार पर पुलिस ने कुसुम और कलंदर को फूलपुर कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सरायमीर थाने लाया गया।

पुलिस को घटनास्थल से एक चप्पल मिली थी। खोजी कुत्ते फैंटम ने चप्पल के आधार पर कलंदर की पहचान कर ली। पुलिस की पूछताछ में कलंदर से अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही बताया कि 50 हजार रुपये में उसके कुछ दोस्तों ने भी हत्या में साथ दिया है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें