फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में ले जाने का झांसा देकर दिव्यांग किशोर के साथ दिव्यांग ने किया कुकर्म

Wed, 09 May 2018 02:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के सारनाथ क्षेत्र में एक दिव्यांग किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया। आरोपी दिव्गांग युवक ने किशोर को भंडारे में ले जाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिव्यांग रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित को मेडिकल मुआयना के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया।

16 वर्षीय किशोर के बाबा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम उनका पोता घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान रिक्शा चालक नीलू शुक्ला आया और किशोर को भंडारा में पूड़ी खिलाने की बात कह कर साथ ले गया।
विज्ञापन


काफी देर हो गई और किशोर घर वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। घंटों की मशक्कत के बाद किशोर सलारपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप जंगल में रोते हुए मिला।
विज्ञापन


उसने आपबीती सुनाई तो नीलू की करतूत के बारे में पता चला। इस संबंध में इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि पुराना पुल छोटी मस्जिद इलाके में रहने वाले आरोपी नीलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें