फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की सड़क किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका

Wed, 05 Jul 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
यूपी के विंध्याचल में पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए इलाहाबाद के एक युवक की बुधवार को खून से सनी लाश सड़क के किनारे मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और परिवार वालों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के टेला गांव निवासी मनोज कुमार की शादी विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा निवासी शंकर लाल वर्मा की बेटी से हुई थी। मनोज दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। दो दिन पूर्व अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल आया था।

मंगलवार की रात ससुराल में पार्टी आयोजित की गई। सभी ने एक साथ मिलकर खाना खाया और सोने चले गए। भोर करीब तीन बजे मनोज का शव घर के बाहर सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


युवक के शरीर पर चोट के निशान देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उससे मारपीट की गई है। मौके पर पहुंचे विंध्याचल प्रभारी अजय श्रीवास्तव हर पहलू पर जांच करने में जुट गए। उधर ससुरालियों का कहना है कि वह घर में सोए थे। बाहर कैसे गए और चोट कैसे लगी, इसके बारे में किसी को पता नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाला  घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। क्राइम बांच खोजी कुत्ते से मामले की छानबीन कर मोबाइल के कॉल डिटेल व सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें