फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू में बदमाशों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने तांडव मचाया। ट्रक चालक को पीटकर 30 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले तो वहीं दूसरी ओर शिक्षक से मोबाइल व बाइक लूट लूट ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बीरबल निवासी दिलशाद ट्रक चालक है। मंगलवार की रात वह ट्रक लेकर घर जा रहा था। चंद्रिकन-तेजगढ़ रोड से जाते समय सई नदी पुल के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। ट्रक रुकते ही बदमाशों ने चालक दिलशाद के ऊपर हमला बोल दिया। विरोध करने पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके पास से 30 हजार रुपये मोबाइल लूटकर भाग निकले। पीड़ित चालक ने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन कोई नहीं मिला। दूसरी घटना अंतू नगर पंचायत निवासी शिक्षक संजय सिंह के साथ हुई। वह मंगलवार की देर रात शहर से अपने घर जा रहे थे। अकेलवा आम के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक अपने कब्जे में ले ली। एक बदमाश संजय की बाइक लेकर शहर की ओर चला गया। तमंचे के बल पर दूसरे बदमाशों ने मोबाइल व पर्स छीन लिया। इसके बाद वे भी शहर की ओर भाग निकले। पीड़ित शिक्षक ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस केवल खानापूर्ति करती रही। एसओ अंतू ने बताया कि ट्रक चालक के साथ केवल मारपीट हुई है। पास न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे पीटा था। रुपये लूटने की बात गलत है। शिक्षक को लूटने वालों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें