फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में 70 वर्षीय वृद्ध ने मासूम से की दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने की धुनाई

Sun, 10 Sep 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मऊ जिले का एक गांव में रविवार की दोपहर ग्रामीणों ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 65 वर्षीय वृद्ध को पकड़कर बुरी तरह पीटा। मामला मधुबन थाना क्षेत्र के  दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव का है। आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन



पुलिस वृद्घ को हिरासत में लेकर उसके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया। मासूम बच्ची को उपचार के और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।

 पीड़िता ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री गांव के ही बगल में स्थित एक व्यक्ति के घर में लगभग एक बजे दिन में टीवी देखने गई थी। घर का मालिक खूबलाल साहनी (65) बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब असफल रहा तो बच्ची के प्रा‌इवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


बच्ची के चीखने पर वृद्ध की बहु घर से बाहर आ गई, और नजारा देख कर दंग रह गई। फिर किसी तरह पैसा देकर मामले को सुलह समझौते से शांत करने का प्रयास करने लगी। इस बीच गांव के कई लोग जुट गए और वृद्ध खूबलाल की पिटाई की और सूचना देकर उसे पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने  बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वृद्ध के इस कृत्य से पूरा गांव शर्मशार है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें