फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक की हत्या में दबोचा गया लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व शिक्षक की हत्या में दबोचा गया लुटेरा
विज्ञापन

- तीन साथी हैं फरार, शनिवार रात कारोबारी की लूट में पकड़ा गया था
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सोरांव में चार रोज पहले रिटायर्ड शिक्षक की चाकू मारकर हत्या की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह को बेनकाब करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश मुकेश पासी को शनिवार रात ही कारोबारी को चाकू मारकर लूट की घटना के दौरान पकड़ लिया गया था। उसके पास नगदी, बाइक, चाकू, तमंचा तथा लूटी गई आधी रकम मिली है। बाकी अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

छह सितंबर की रात धामापुर अब्दालपुर में एलडीसी कॉलेज के पास पूर्व शिक्षक रामसेवक यादव को बदमाशों ने लूटने के लिए रोका और विरोध पर चाकू से वार कर दिया था। वह रात में शहर से बाइक पर प्रतापगढ़ में अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात की। रामसेवक की अस्पताल में सांस थम गई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच, शनिवार रात भी करीब आठ बजे उसी स्थान पर एलडीसी कॉलेज के निकट बाइक सवार बदमाशों ने नहर ददौली स्थित अपनी राइस मिल से शिवकुटी में घर लौट रहे रमेशचंद्र जायसवाल को रोका और चाकू मारकर 23 हजार रुपये लूट लिए। उसी दौरान भीड़ लगी और पुलिस पहुंची तो एक बदमाश बाइक समेत दबोच लिया गया। उसके पास खून सना चाकू, तमंचा, कारतूस तथा 10 हजार 500 रुपये भी मिले। उसका साथी नरेंद्र सरोज भाग गया। वे दोनों मऊआइमा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी के मुताबिक, पूछताछ में मुकेश ने कुबूला कि वह नरेंद्र, राममिलन, अलमास के साथ लूटपाट की घटनाएं करता रहा है। उसने ही छह सितंबर को नरेंद्र सरोज के साथ मिलकर पूर्व शिक्षक को रोका और विरोध पर चाकू मार दिया था। इसके पहले 25 जून को भी उसने राममिलन और अलमास के साथ मिलकर फोरलेन हाइवे पर अलीपुर के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर बाइक लूटी थी। यही बाइक पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें