फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : डांस को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 15 Sep 2019 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात को डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव में शनिवार को लालबहादुर के घर लड़का पैदा होने पर बधावा आया था। बधावा कार्यक्रम में खुशी मनाते हुए गांव के लोग बैंड बाजे पर डांस कर रहे थे। डांस करने को लेकर देखते ही देखते गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया।

इस दौरान मारपीट में एक पक्ष के सुखराज के दो बेटे अरविंद(35) और जय हिंद(19) के साथ एक बेटी प्रियंका(20) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सुरेंद्र(35) और  की बेटी रागिनी(18) उनके बड़े भाई महेंद्र(45) और महेंद्र की पत्नी रीमा(40) उनकी बेटी सोनम(19) और दूसरी बेटी काजल(16) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अरविंद और जयहिंद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें