फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू यादव हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर ने दी थी पांच लाख की सुपारी, दो शूटर गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2019 12:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक बबलू यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 15 दिसंबर, 2018 को होली पब्लिक स्कूल के सामने प्रॉपर्टी डीलर बबलू यादव की हत्या केके नगर के प्रॉपर्टी डीलर सलुआ उर्फ देवा ने व्यावसायिक रंजिश में कराई थी। इसके लिए फिरोजाबाद के शार्प शूटर सत्यवीर को पांच लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने शूटर और उसके एक साथी दीपा को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


गांव ककरैठा निवासी राजेंद्र यादव के बेटे बबलू यादव (22) की भावना एस्टेट के पास गोविंद पुरी में प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान थी। घटना वाले दिन वो बड़े भाई के बेटे गुल्लू को ट्यूटर के पास छोड़कर घर आ रहा था। रास्ते में दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सीओ हरीपर्वत एएसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि मामले में फिरोजाबाद के निर्भयगढ़ निवासी शूटर सत्यवीर और उसके साथी फिरोजाबाद के रामनगर निवासी दीपा उर्फ दीपू उर्फ सनक सिंह को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

शूटर संजय ने मारी थी गोली

हत्यारोपी शूटर - फोटो : अमर उजाला
हत्या की सुपारी प्रॉपर्टी डीलर केके नगर निवासी सलुआ ने पांच लाख रुपये में सत्यवीर को दी थी। घटना वाले दिन सत्यवीर और दीपा के अलावा एलाऊ, टूंडला निवासी संजय एवं निर्भयगढ़ी, फिरोजाबाद निवासी वीनेश दो बाइक से आए थे। संजय और दीपा एक बाइक पर थे, जबकि दूसरी पर सत्यवीर और वीनेश थे। संजय ने गोली मारी थी। 

एएसपी ने बताया कि पुलिस को घटना के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले थे। इनमें बिना हेलमेट के सत्यवीर नजर आ रहा था। घटना के पीछे व्यावसायिक रंजिश है। सलुआ, संजय, वीनेश और मनोज फरार हैं। मनोज सलुआ का भाई है। वो भी घटना में शामिल था।  

दो साल पहले शुरू हुई वर्चस्व की जंग

प्रॉपर्टी डीलर सलुआ और बबलू जमीनों की खरीदफरोख्त करते थे। कई जमीनों का सौदा बबलू ने कर लिया था। बबलू की तरक्की देखकर सलुआ जलने लगा था। इससे वो बबलू से रंजिश मानने लगा। दोनों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी। 

मई, 2017 में सिकंदरा थाने के सामने एक रेस्टोरेंट में सलुआ ने बबलू पर जानलेवा हमला बोला था। इसमें वो जेल भेजा गया था। हत्या की घटना से चार महीने पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर सलुआ ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
 
विज्ञापन

शूटर सत्यवीर पर दर्ज हैं 12 मुकदमे

आरोपी सत्यवीर पर आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा में 12 मुकदमे दर्ज हैं। सत्यवीर ने वृंदावन में एक साल पहले व्यापारी रूप किशोर की हत्या की थी। 2017 में फिरोजाबाद के एक व्यापारी की सुपारी लेकर हत्या की थी। 

वहीं पिछले दिनों खंदारी के जिम ट्रेनर की हत्या की सुपारी ली थी। मगर वह पकड़ा गया था। तब सिकंदरा पुलिस ने ही जेल भेजा था। लेकिन पुलिस पूछताछ में बबलू हत्याकांड के बारे में नहीं उगलवा सकी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें