फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीट रहा था तो सास ने डांटा, दामाद ने कुल्हाड़ी ली और काट डाला

Sat, 23 Dec 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला - फोटो : demo
विज्ञापन
पति और पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में एक सास को बीच बचाव करना इतना महंगा पड़ गया कि पूरा गांव कांप उठा। दामाद ने कुल्हाड़ी से सास की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह वारदात सोनभद्र जिले के निगाई गांव में  गुरुवार रात हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोन पुलिस ने सास शीलवंती (55) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा। शुक्रवार की देर शाम एसपी आरपी सिंह और ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतका की बेटी सुनीता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मृतका की बेटी सुनीता की तहरीर पर उसके पति विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

crime scene - फोटो : demo
करीब एक वर्ष पूर्व  निगाई गांव के बथान टोला की रहने वाली शीलवंती देवी ने अपनी बेटी सुनीता की शादी झारखंड के खरौधी थाना क्षेत्र के कोसलिबार निवासी विजय के साथ की थी। लगभग एक माह से विजय अपनी ससुराल में आकर रह रहा था।

अक्सर किसी न किसी बात को लेकर वह पत्नी को मारता-पीटता था। सुनीता की मां को यह नागवार गुजरता था। गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शीलवंती देवी ने बीच बचाव किया।

रात में सास सोने चली गई। इसी बीच विजय ने कुल्हाड़ी से सास के गर्दन पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सुनीता मां को जगाने गई तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें