फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने शादी के 19वें दिन ही बहू को जलाकर मार डाला

Sat, 23 Dec 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
पति और सास-ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट, गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
दहेज के विरोध में न जाने कितनी जानें गईं, कितने घर उजड़े, कितने आंदोलन हुए और कानून बने पर दहेज और दहेज हत्या ज्यों का त्यों बना हुआ है। दहेज हत्या के मामले में अंकुश लगाने में सिस्टम पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। दहेज लोभियों ने एक और विवाहिता को मार डाला।
विज्ञापन


यूपी के आजमगढ़ जिले के  जोलहापुर गांव निवासी एक परिवार ने दहेज के लिए शादी के 19वें दिन अपनी नई नवेली बहू श्वेता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला। श्वेता ने मरने से पहले जिला अस्पताल में सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर के समक्ष बयान हुआ।

मजिस्ट्रेट जब तक मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर के पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध कंधरापुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी भोला जायसवाल की बेटी श्वेता (21) की शादी तीन दिसंबर 2017 को कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी विकास जायसवाल के साथ हुई थी। विकास सुभाष जायसवाल का बेटा है। शादी होने के बाद श्वेता विदा होकर अपने पति के घर आ गई। 
विज्ञापन

मकरसंक्रांति के बाद होनी थी विदाई

dowry murder
मकरसंक्रांति के बाद श्वेता की विदाई होने वाली थी। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे श्वेता ने अपने पिता भोला जायसवाल को फोन कर बताया कि दहेज के लिए उसके पति और सास-ससुर मारपीट कर रहे हैं। बेटी की पिटाई से परेशान भोला जायसवाल अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर करीब दो घंटे बाद बेटी के घर पहुंचा।

जहां वह गंभीर रुप से झुलसी पड़ी मिली। भोला जायसवाल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देते हुए श्वेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सच्चिदानंद और प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह जिला अस्पताल पहुंची। इनको श्वेता ने पूरा घटनाक्रम बताया कि किस तरह से पीटने के बाद उसके ऊपर तेल छिड़कर आग लगा दी गई।

श्वेता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस जब तक मजिस्ट्रेट को बुलाकर बयान दर्ज कराती तब तक श्वेता की मौत हो गई। घटना के संबंध में भोला जायसवाल ने कंधरापुर थाने में तहरीर देकर श्वेता के पति विकास जायसवाल, उसके पिता सुभाष जायसवाल और मां गुड्डी उर्फ बेबी को आरोपित किया है।

सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि श्वेता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें