फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : सरेशाम अधेड़ की गोली मार कर हत्या, जमीनी विवाद को ध्यान में रख पुलिस कर रही जांच

Wed, 10 Apr 2019 07:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मृतक के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। बुधवार शाम को यह वारदात तब हुई जब अधेड़ अपनी बेटी की ससुराल से अपने घर वापस लौट रहा था। 

विज्ञापन


गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के इकरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (55) सैदपुर बाजार में अपने बेटी की ससुराल गए थे। सुरेंद्र बुधवार शाम को अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने हीरानंदपुर चट्टी के पास सुरेंद्र यादव को रोक लिया। इसके बाद सुरेंद्र को गोली मार कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की। साथ ही परिजनों को फोन कर के सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर सुरेंद्र की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें