फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उसे न सुनना अच्छा नहीं लगा, मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती युवक

Sat, 07 Dec 2019 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसके साथ चलने से इनकार कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जिले के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी सुशील यादव पुत्र रविंदर यादव शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे पड़ोसी विरेंद्र यादव(24) के घर पहुंचा और साथ घूमने चलने को कहा।

विरेंद्र ने चलने से इंकार कर दिया, तो सुशील ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिवार के लोग घायल विरेंद्र को सीएचसी पवई में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पवई संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जिसमें सुशील को नामजद किया है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। जांच की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें