जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार को घर मे अकेली सो रही किशोरी के साथ पड़ोस के एक युवक ने घर मे घुस कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
किशोरी के परिवार वाले किसी काम से बाहर गए थे। तबियत खराब होने के चलते वह अकेली ही थी। मौका पाकर पड़ोस का ही एक युवक ने घर में घुस कर कमरे में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी जब चिल्लाने लगी तो वह भाग गया।
सोमवार शाम पांच बजे जब किशोरी की मां घर वापस आई तो किशोरी ने रोते हुए मां से आपबीती बताई। किशोरी की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन किशोरी को लेकर पवारा थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है। उधर केस पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी है।