फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की सोते समय धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Aug 2019 11:09 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ग्राम धींगपुर निवासी ब्रहमपाल (45) पास के ही छिद्र नगला गांव में अपने कारखाने पर सो रहे थे। सोमवार रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह घटना सिकन्दरपुर चौकी थाना छिबरामऊ की है। सुबह करीब छह बजे जब उनका बेटा चाय देने गया तो उसने पिता को मृत पाया। मृतक व्यापार भी करता था। उसके दो पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है।

मृतक ब्रह्मपाल की आटा चक्की है। वह आलू, गेहूं आदि का छोटा व्यापार भी करता था। तीन भाइयों के बीच में डेढ़ बीघा जमीन है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपाल के पास 40 हजार रुपये भी थे जो गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें