फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH-2 पर भीषण हादसाः ट्रक में घुसी तेज रफ्तार जाइलो, तीन की मौत

Mon, 21 Aug 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ट्रक में घुसी जाइलो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली जिले के जसुरी गांव के समीप रविवार देर रात एनएच-2 पर ट्रक में पीछे से जाइलो घुस जाने से सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार जाइलो घुस गई। इसमें जाइलो सवार अलीनगर नई बस्ती निवासी आनंद, महेश, पारस की मौत हो गई। इसमें आनंद और महेश सगे भाई थे।

जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस एक घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह से चारों को बाहर निकाला। अलीनगर नई बस्ती निवासी घायल अजय की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें