फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में अब करा सकेंगे महा मृत्युंजय जाप, बस करना होगा ये काम

Tue, 10 Sep 2019 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भक्त अब काशी विश्वनाथ मंदिर में भी महा मृत्युंजय का जाप करा सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की है। अनुष्ठान के लिए भक्त को निर्धारित राशि का भुगतान कर टिकट लेना होगा।

विज्ञापन


घर पर महा मृत्युंजय जाप कराने के लिए लोगों को पैसे खर्च करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। जैसे कर्मकांडी पंडित को बुलाना और अनुष्ठान के लिए पवित्रता रखना। इसे देखते हुए मंदिर न्यास ने यह सुविधा शुरू की है।

इसके तहत यदि सात शास्त्री पांच दिन जाप करेंगे तो लाभार्थी को 51 हजार रुपये का टिकट लेना होगा। अगर पूजा एक दिन में ही पूरी करानी है तो एक लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसमें 32 शास्त्री जाप करेंगे। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक जाप कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम में लगेंगे वियतनाम के पत्थर :
काशी विश्वनाथ धाम को बनाने के लिए वियतनाम के पत्थर लगाए जाएंगे। इसे लेकर मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने राजस्थान में खदानों का निरीक्षण किया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि राजस्थान में किशनगढ़ और मकराना की खदानों का निरीक्षण किया गया है। डीपीआर फाइनल होने के बाद खदान का चयन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें