फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सेवा केंद्र संचालक से लूटे 3.86 लाख रुपये

Wed, 18 Mar 2020 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार दोपहर करीब तीन बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा दिखाकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित एक पेट्रोल पंप से रुपये लेकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र में जमा कराने जा रहा था। लूट की घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी, एसओ बिलरियागंज सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक घटना की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। पुलिस का प्रयास जारी था।

आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सहदेवगंज का रहने वाला हरिकेश बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसका एक केंद्र घर के पास तो दूसरा बिलरियागंज कस्बे में है। बुधवार को हरिकेश अपनी बाइक से बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां से 3.86 लाख रुपये लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक थैले में रुपये रखकर वह बाइक से सहदेवगंज जाने लगा। यह रुपये उसे अपने ग्राहक सेवा केंद्र के पंप के मालिक के खाते में जमा करने थे। हरिकेश जैसे ही बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मसीरपुर पुलिया के पास पहुंचा कि वहां एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहले से मौजूद थे।

बदमाशों ने जैसे ही हरिकेश को आते हुए देखा, उन्होंने तमंचा लहराते हुए बाइक रोकने का इशारा किया। भयभीत हरिकेश ने बाइक रोक दी और बदमाश आसानी से उसके पास मौजूद रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सगड़ी, एसओ बिलरियागंज सहित अन्य ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें