फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपा, कैश और नकदी लेकर हो गए फरार

Thu, 30 Jan 2020 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : demo
विज्ञापन

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से वार कर उसकी नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी में रहने वाले पद्माकर सिंह ने थाने में तहरीर दी। उनका आरोप है कि उनका बेटा प्रशांत सिंह घर से कुछ दूरी पर सोने व चांदी की दुकान चलाता है। उसकी इंगेजमेंट बुधवार को कर्माजीतपुर में स्थित आरके पुरम कालोनी में थी। वहां चल रही तैयारियों को देखने के लिए मंगलवार की देर रात प्रशांत पड़ोस में रहने वाले संजय पाल के साथ गया था।

वहां से रात साढ़े 11 बजे घर आने के लिए जैसे मोटर साइकिल से निकला। पहले से घात लगाए हमलावरों ने आरके पुरम कालोनी के मोड़ पर रोक बदमाशों ने उसे रोक लिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद चारो बदमाश जेब की तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश पैसे लेकर भाग गए।  पैसा और मोबाइल लेकर भाग गए।

युवकों के चंगुल से जान बचाकर किसी तरह प्रशांत ने घर वालों को फोन कर जानकरी दी। मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने ट्रामा सेंटर ले गए। जहां सर्जरी कर चिकित्सको ने कमर में धंसा चाकू को निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें