फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रिश्ते के मामा-मामी ने किशोरी को किया अगवा, देह व्यापार के दलदल में धकेलने की बनाई थी योजना

Wed, 27 Mar 2019 06:16 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देह व्यापार की जड़े कितनी गहरी है, ये तो खुद पुलिस भी नहीं जानती। आए दिन वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें रेड लाइट एरिया में छापेमारी करती हैं। पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार करती है, लेकिन फिर भी देह व्यापार का गिरोह दिन बदिन फल-फूल रहा है। वाराणसी से लड़कियों को बाहर भी बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी में 12 वर्षीय किशोरी मंडुवाडीह पुलिस की सक्रियता से देह व्यापार के दलदल में फंसने से बच गई। प्रकरण के अनुसार रिश्ते में मामा-मामी लगने वाले विनोद और अंजू ने राजकुमार की मदद से लहरतारा क्षेत्र से किशोरी का अपहरण किया था। किशोरी को लोहता स्थित एक मकान में बंधक बना कर रखा गया।

इस बीच किशोरी को घर पर न देख उसके पिता ने खोजबीन शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और उनकी टीम सक्रिय हुई और क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बेचने की थी तैयारी

ना जाने कैसे आरोपियों को छापेमारी की भनक लग गई तो उन्होंने किशोरी को मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए लहरतारा क्षेत्र में छोड़ा और भाग निकले। किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीनों उसे नई दिल्ली में बेचने के लिए फोन पर लगातार बात कर रहे थे। इसी बीच किसी का फोन आया कि उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है तो तीनों घबरा गए।

फोन करने वाले ने तीनों से तत्काल उसे छोड़ कर भाग जाने को कहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि लहरतारा के राजकुमार और लोहता के हरपालपुर के विनोद कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विनोद और राजकुमार को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस अंजू की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें