फूलपुर थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की एक छात्रा का एक शिक्षक द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस के दबाव बनाने पर आरोपी मंगलवार रात किशोरी को उसके गांव के बगल में छोड़कर भाग निकले। किसी तरह से घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो सभी थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी शिक्षक सहित तीन की तलाश की जा रही है।
फूलपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चंदौली के साहबगंज क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। इन दिनों वह घर पर ही थी कि 12 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। किशोरी ने बताया कि उसका अपहरण साहबगंज क्षेत्र के शिक्षक रज्जूपुर निवासी निसार अहमद ने किया था। इसके बाद निसार, उसका दोस्त ऑटो चालक चोलापुर का पलहीपट्टी निवासी राकेश और दो अन्य ने उसके साथ गैंगरेप किया।
दलित किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म
शिवपुर (ब्यूरो)। दलित किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मंगलवार की रात शिवपुर पुलिस ने गिलट बाजार की जय नगर कॉलोनी निवासी अजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। अजय द्वारा अगवा की गई किशोरी को भोजूबीर तिराहा से पुलिस ने बरामद कर मेडिकल मुआयना के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार 15 दिन पूर्व अजय ने किशोरी का अपहरण किया था।