फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : आए थे लूटने, असफल रहने पर बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली

Wed, 13 Feb 2019 10:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घायल सराफा कारोबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


जिले के लोहता थाना के बड़ी बाजार निवासी बृजेश सेठ की कोटवा में आभूषण की दुकान है। सोमवार की रात सवा नौ बजे दुकान बंद करके बृजेश अपने बाइक से घर जा रहा था। भरथरा तिराहा से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बृजेश से उसका झोला छीनने का प्रयास किया। झोला की छीनाझपटी में असफल रहने पर बदमाशों ने बृजेश की कमर में दाएं तरफ गोली मार दी।

बृजेश ने शोर मचाया तो ग्रामीण बदमाशों को ललकारते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश लहरतारा की ओर भाग निकले। लोहता थानाध्यक्ष के अनुसार बदमाशों ने बृजेश के रोजाना दुकान बंद करने और घर जाने की आवाजाही की रेकी की थी। इसके बाद सुनसान स्थान देख कर बृजेश से लूटपाट की कोशिश की। लूट में असफल रहने पर गोली मार कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें