यूपी के गाजीपुर में रविवार को पुल के नीचे मिले शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक जीजा ने ही चाकू मारकर हत्या कर फरार हो गया। हत्या के पीछे का कारण सुनकर पुलिस और लोग स्तब्ध रह गए।
पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, घड़ी, मोबाइल और खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि रविवार की सुबह किसी ने सूचना दी थी कि जिले के बौरीवीर सिंहपुर गांव के पास स्थित बेसो नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। शव की शिनाख्त सैदपुर कोतवाली के मलिकपुर मशौन निवासी गिरधारी राम ने अपने भतीजे सचिन कुमार के रूप में की।