फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बेकाबू डंपर ने मां बेटी को रौंदा, कई लोगों ने भाग कर बचाई खुद की जान

Tue, 26 Sep 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सिकरारा क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में तड़के हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव के पास से गुजर रहा गिट्टी लदा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। इसकी चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रुप से घायल हो गए। कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज पास घटी। यह डंपर गिट्टी लाद कर इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद डंपर आधा दर्जन मकानों के छज्जे तोड़ते एक दुकान के चबूतरे से टकराकर पलट गया।

इस दौरान कई लोगों ने भागकर जान बचाई। खबर लगते ही एएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे इलाहाबाद की तरफ से जौनपुर की ओर से जाते समय एक डंपर प्रतापगंज बाजार के पास अनियंत्रित हो गया। उसकी चपेट में आने से सुबह टहलने के लिए जा रही बाजार निवासी सरफुद्दीन की पत्नी रुबा (30) और उसकी बेटी मन्नू (8) तथा अमित (24), राहुल(28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद डंपर सड़क किनारे बनी नाली को तोड़ते हुए किशोरी जायसवाल की दूकान से लेकर अनिल, अशोक सेठ सहित छह लोगों के मकानों के छज्जे को तोड़ते हुए एक चबूतरे से टकराकर पलट गया। 
विज्ञापन

10 मिनट पहले होती घटना तो जाती कइयों की जान

सिकरारा क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में तड़के हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान रुबा और मन्नू की मौत हो गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय और सीओ सदर जया शांडिल्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर वहां फोर्स तैनात कर दी गई।

पुलिस ने चित्रकूट निवासी डंपर चालक देवी दयाल तथा खलासी महेश को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के जेठ फखरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी अरुण सेठ ने बताया कि यदि घटना दस मिनट पहले हुई होती तो कई लोग चपेट में आ जाते। अधिकतर लोग अपनी दूकान के सामने लगे शेड में सोए थे।

उन्होंने बताया कि खुद उनके बेटे ने भाग कर जान बचाई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि चालक, खलासी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें