फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी- डंडे से पीट कर युवक की हत्या, आरोपियों ने शव भेजा अस्पताल

Thu, 13 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले में बुधवार को लाठी- डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। सुरक्षा के लिहाज से हत्यारोपी के घर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने थाने के सामने हाइवे जाम करने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर जाम करने से रोक लिया। मृत युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पारसनाथ यादव का बेटा अंकुर यादव (19) इलाहाबाद में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को अंकुर की दादी की तेरवहीं थी। तेरवहीं में शामिल होने के लिए वह घर आया था। दोपहर में वह घर से चार किलोमीटर दूर रायपुर गांव में अपने किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से साइकल से निकला था। रायपुर गांव में ही लाठी- डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को दी गई तहरीर में मृत युवक के चाचा अमरनाथ यादव ने कहा है कि शाम को करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भतीजे अंकुर की रायपुर गांव में हत्या कर दी गई है। परिवार के लोग रायपुर गांव पहुंचे तो पता चला कि एंबुलेंस से शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंच गया है।

लोग बदलापुर आए तो पता चला कि लाठी डंडे से पीटकर अंकुर की हत्या की गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने 108 एंबुलेंस के चालक को पकड़कर शव को उसी मकान पर ले जाकर रखने का दबाव बनाया जहां से वह लेकर आया था। विवश होकर चालक शव लोकर रायपुर गांव पहुंचा तो वहां पहले से ही बदलापुर, सिंगरामऊ और महराजगंज थाने की फोर्स मौजूद थी।

पुलिस ने समझा बुझाकर शव को थाने भेजवाया। अमर बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने रायपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्र के तीन पुत्रों मनोज कुमार मिश्र, विपिन कुमार मिश्र, अखिलेश मिश्र और प्रकाश मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

चर्चा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था जहां उसकी हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मृत युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें