फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ फरार चार बच्चों की मां ने कोर्ट में की शादी, पहुंची थाने

Fri, 25 Aug 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रेमी
विज्ञापन
कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार होने पर इंसान रिश्‍ते, उम्र, जाति और संप्रदाय सब कुछ भूल जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ चार बच्चों की मां के साथ। गांव में बोरिंग करने वाले से महिला की नजरें चार हो गईं और फिर दोनों लोक लाज की परवाह किए बगैर घर से फरार हो गए। 
विज्ञापन


कोर्ट में उन्होंने शादी भी कर ली। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है। सिंगरामऊ क्षेत्र के एक गांव की चार बच्चों की मां कोर्ट में प्रेमी के साथ शादी करके गुरुवार को थाने पहुंची। उसने एसओ योगेंद्र सिंह को शादी के कागजात दिखाकर प्रेमी के साथ रहने की बात कही।

चार माह पूर्व वह कानपुर निवासी एक बोरिंग करने वाले मिस्त्री के साथ फरार हो गई थी । कानपुर का रहनेवाला राकेश राजभर सिंगरामऊ में किराए का मकान लेकर क्षेत्र में बोरिंग करता था। महिला के गांव वह बराबर आता जाता रहा।
विज्ञापन


दोनों में प्रेम हो गया और दोनों भाग गए। महिला से तीन लड़के एवं एक लड़की है । बड़ा लड़का 24, लड़की 28, दूसरी 16 एवं चौदह साल की है। बड़े लड़के आशीष को पता चला कि वे दोनों किराये के मकान में काइरीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर में रह रहे हैं।

वहां पहुंचने पर देखा तो चांदा पुलिस आई दोनों को थाने ले गई। वहां कानपुर कोर्ट में हुई शादी के कागजात दिखाने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद सिंगरा मऊ थाने में भी प्रमाणपत्र दिखाई । थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। महिला ने कहा हमने शादी कर ली है और साथ रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें