फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपियों को ग्रामीणों ने धुना

Wed, 30 Aug 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो मनबढ़ युवकों ने एक 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप किया। किशोरी को बेहोशी का हालत में छोड़ कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह वही दोनों युवक किशोरी के घर के पास चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


इधर,किशोरी के परिजन उसके घर नहीं लौटने के कारण रात से ही परेशान थे। वो उसकी तलाश में लगे थे। घर के पास इन दोनों युवकों पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

दोनों ने जब सच्चाई बतायी तो परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवकों द्वार बताए गए स्थान से पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


परिवार वालों  ने बताया कि  किशोरी सोमवार की शाम छह बजे घर से बाहर गई मगर वापस नहीं लौटी। पूरी रात उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह आठ बजे गांव के ही एक टोले के दो युवक घर के आसपास चक्कर काटते देखे गए।

शक होने पर रोककर उनसे पूछताछ शुरू किया गया तो पहले तो आनाकानी करने लगे। लेकिन जब पिटाई हुई और पुलिस को बुलाया गया तो दोनों ने असलियत उगल दी। 
विज्ञापन

गांव के दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात

प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपियों ने बताया कि ट्यूबवेल पर किशोरी को रात में पकड़कर जबरन ले गए थे। पीड़िता की हालत देखकर ग्रामीण एक बार फिर दोनों आरोपियों पर टूट पड़े और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस को उन्हें मुक्त कराने में मशक्कत करनी पड़ी।  

घायल आरोपियों व किशोरी को राजकीय चिकित्सालयलाया गया। यहां किशोरी की नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उपचार के बाद पुलिस दोनों आरोपियों तारीफ (19) और  मिस्टर (18) को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

घटना को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव है। पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें