मामला समझते ही वह दौड़ी और बाइक स्टार्ट कर रहे जालसाजों की बाइक से चाभी निकाल ली तथा पीछे बैठे युवक से जूझ गई। बाइक चालक ने अपने साथी को छुड़ाना चाहा पर आसपास के लोग दौड़ पड़े तो वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके साथी की तलाश की जा रही है। एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि प्रीति की बहादुरी पर उन्हें भी फख्र है। उसकी सजगता से अपराधी को मौके से गिरफ्तार किया जा सका है। वह जालसाजी और उचक्कागिरी का शिकार होने वालों के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रीति को पुलिस की ओर सम्मानित किया जाएगा।