फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर बस हादसा : देवदूत बनकर आए ग्रामीण, चीख-पुकार सुनते ही दौड़ पड़े

Thu, 15 Jun 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते राहतकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर में हुए भीषण बस हादसे में ग्रामीण देवदूत की भूमिका में नजर आए। दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए हादसे के समय चिलचिलाती धूप थी। यात्रियों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग जो जिस हाल में था, उसी हाल में मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बस की गर्म बाडी की परवाह नहीं की और शीशे तोड़कर फौरन उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला शुरू कर दिया। घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। आधे घंटे बाद डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र और एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी पहुंच गए।

लोग धूप और गर्मी की परवाह किए बिना बचाव कार्य में लगे रहे। सिकरारा थाने की पुलिस हादसे के करीब 15 मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ यात्रियों के सामान भी सुरक्षित रखवाया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश यादव, सांसद डा.के पी सिंह, पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, सपा के एमएलसी रामवृक्ष यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव भी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। क्रेन मंगवाकर बस को सीधा किया गया, गनीमत थी कि उसके नीचे कोई दबा नहीं था।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक फरार, परिचालक की मौत

दुर्घटनास्‍थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से सवारी लेकर जौनपुर आ रही सिविल लाइन डिपो की बस के हादसे का शिकार होने के बाद से चालक का पता नहीं चल सका है। बस चालक विजय बहादुर सिंह हादसे के बाद कहां चला गया, किसी को कुछ पता नहीं।

पुलिस के अलावा परिवहन निगम के अधिकारी भी चालक के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। आशंका जताई जा रही कि हादसे का आभास होते ही वह कूदकर फरार हो गया होगा। जबकि परिचालक शैलेशचंद्र श्रीवास्तव पुत्र अवधेश श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह हर्षित विद्यालय कालोनी प्लाट नंबर 10 कुरावर थाना रायपुर छत्तीसगढ़ का निवासी था।

मृतक के हाथ में रुपयों से भरा थैला सिकरारा। बरगुदर पुलस के पास हुए हादसे में बस की सीट पर मृत पड़े एक व्यक्ति के हाथ में रुपयों से भरा थैला पड़ा था। नाम न छापने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि हादसे के 10 मिनट बाद ही वह मौके पर पहुंच गया था।

गाड़ी से निकाले गए एक मृतक के हाथ में नोटों से भरा थैला था। इसमें दो-दो हजार और पांच-पांच सौ के नोट थे। युवक के मुताबिक एक से डेढ़ लाख रुपये रहे होंगे। रुपयों से भरे थैले को वहां मौजूद एक होमगार्ड ने रख लिया।

हादसे में घायलों की सूची ऋषभ यादव (18) अल्लापुर इलाहाबाद, प्रेमसागर यादव (48) हिम्मतपुर पवारा जौनपुर, आलोक शुक्ला(29) बैरावघेरा इलाहाबाद, खुशबू सलखापुर (40) लाइनबाजार जौनपुर, चंदन सिंह(19) दुबारी, सिंगरौली मध्य प्रदेश, नवनीत (42) भरपुर, धूमलपुर इलाहाबाद, अजीत कुमार प्रजापति(20) खोपासराय खास, कौशांबी, मनोज पाल (30) डमरुआ सिकरारा जौनपुर, रीना चौहान (38) जगदीशपुर बरदह आजमगढ़ और उसके तीन पुत्र विपिन (7), अनुराधा (5), पवन (3), शिशु पांडेय (52) नवाबगंज वाराणसी, दिनेश बिंद (36) कोरहन मछलीशहर, सुधाकर राय (35) बसेरवा देवगांव आजमगढ़, उपासना सिंह (22) मुंगराबादशाहपुर, राजू राम (55) राजेपुर बरदह आजमगढ़, अजय पटेल (37) बरई फूलपुर इलाहाबाद, मोहन कुमार यादव (26) राजमहलपुर झारखंड, गोपाल वर्मा (32) राधोमंडा नगरा बलिया, मो. शोएब (25) सिपाह कोतवाली, परवेज सिपाह (22) कोतवाली, रियान फैसल(35) पासी बाट अमरौली सूरत गुजरात, राजकुमार (52) भेलूपुर वाराणसी, नागेंद्र (45) खुवावा बरसठी, अमित सिंह (22) खुवावा बरसठी, मो. यूसूफ (48) मानिक चौक कोतवाली, शिवकुमार (40) तेजीपुर विजनौर, चंद्रशेखर (25) नई बस्ती इलाहाबाद, डा. अखंड प्रताप सिंह (55) काली कुत्ती नगर कोतवाली जौनपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें