फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-अद प्रत्याशी ने लगाया कैंट इंस्पेक्टर पर धमकाने का आरोप

Mon, 04 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा-अपना दल के साझा उम्मीदवार अमित सोनकर ने कैंट इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव पर वाहन दुर्घटना के नाम पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 उधर, कैंट पुलिस के इस बरताव से नाराज भाजपा नेताओं ने एसएसपी आकाश कुलहरि से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी देने के साथ ही कैंट इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने इसे सियासी साजिश बताया है।
चंदौली से सांसद एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इस घटना पर कहा कि वाराणसी के जिला पंचायत चुनाव में जीत का दावा करने वाली सपा अब घटिया राजनीति पर उतर आई है।
विज्ञापन

विरोधी दल के प्रत्याशी को फर्जी आरोप लगाकर डराया-धमकाया जा रहा है। यह काम सरकार अपने चहेते पुलिस अफसरों से करा रही है। लेकिन सपा के इस कृत्य को जनता अच्छी तरह समझ रही है।
सत्ता एवं पैसे के बल पर चुनाव जीतने का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा।
वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के संयोजक लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि सपा सरकार पुलिस को एक गुंडे के रूप में पेश कर रही है।
यह भी एक तरह की बूथ कैप्चरिंग है, जो सपा की हताशा और निराशा को दर्शा रही है। शाम को विधायक रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला एवं महानगर अध्यक्ष के साथ पार्टी के सीनियर नेता एसएसपी से मिले और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ ही कैंट इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 भाजपा आईटी सेल से जुड़े पीयूषवर्धन सिंह के अनुसार इस समूचे प्रकरण से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अवगत कराया गया है। डॉ. वाजपेयी ने भी एसएसपी से इस मसले पर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें