फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में डाफी टोल प्लाजा के समीप अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत

Fri, 07 Jul 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत डाफी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। संयोग ही था कि रायफल और पिस्टल से निकली गोलियों से कोई हताहत नहीं हुआ। डाफी पुलिस चौकी के समीप सरेराह फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर जाम होने के कारण जल्दी पास नहीं मिलने पर बसपा का झंडा लगाए दो फार्चूनर और एक सफारी में सवार लोग बेकाबू हो गए। आगे खड़ी सफारी के मालिक और चालक को रायफल की बट से पीटने लगे।

टोल कर्मी और अन्य वाहनों के चालकोें के साथ ही ईंट मंडी के लोग बचाव में दौड़े तो खुद को घिरता देख सभी ने अंधाधुंध फायरिंग की और फिर भाग निकले। पीड़ित सफारी मालिक ने घटनास्थल से रायफल के पांच खोखे एकत्र कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन


रोहनिया के बेटावर निवासी ईंट भट्ठा मालिक सर्वेश तिवारी गुरुवार की रात रामनगर की ओर से सफारी से घर जा रहे थे। डाफी टोल प्लाजा पर जाम लगा था तो उनके चालक अजीत पाल ने सफारी को रोक दिया। सर्वेश ने बताया कि इसी दौरान पीछे की फार्चूनर से उतर कर आए एक शख्स ने अजीत को गाली देते हुए जल्दी आगे बढ़ने को कहा।

गालीगलौज पर अजीत ने ऐतराज जताया तो फार्चूनर से उतर कर आए शख्स ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सर्वेश ने बताया कि जब तक वो और अजीत कुछ समझ पाते तब तक पीछे लगी दो फार्चूनर और एक सफारी से उतर कर आठ-दस लोग आए और दोनों को रायफल के बट से मारने लगे।

मारने वालों का कहना था कि ‘तुम दोनोें जानते नहीं हो क्या कि पीछे फार्चूनर में गाजीपुर का डान बैठा हुआ है।’ सरेराह मारपीट होते देख अन्य वाहनों के चालक और टोल कर्मी आगे बढ़े तो मारपीट कर रहे लोग रायफल और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दिए।

सर्वेश के अनुसार हमलावरोें ने लगभग 50 राउंड फायरिंग की। यह देख टोल कर्मी और अन्य वाहनों में सवार लोग भागकर दूर जा खड़े हुए। अफरातफरी और दहशत के माहौल के बीच फार्चूनर और सफारी सवार लोग फायरिंग करते हुए तेजी से रोहनिया की ओर भाग निकले।

सूचना मिलने पर डाफी चौकी प्रभारी रामजनम यादव ने अपनी बाइक से पीछा किया लेकिन फिसलकर गिरे और घायल हो गया। डाफी चौकी प्रभारी की सूचना पर लंका थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिए।

बताया कि टोल प्लाजा पर जहां सीसीटीवी कैमरा लगा है उससे लगभग सौ मीटर दूर फायरिंग की घटना हुई है। टोल प्लाजा के कैमरे में दो फार्चूनर और एक सफारी तेजी से जाते हुए दिखाई दी है लेकिन फायरिंग की घटना नहीं कैद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें