फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन टी20 लीग के मैचों में लगवाते थे सट्टा, 8.10 लाख रुपये संग तीन सट्टेबाज गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 03:02 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पकड़े गए सट्टेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडियन टी20 लीग शुरू हो चुका है। जिसे लेकर सट्टा लगाने वालों का अवैध कारोबार भी शुरू हो गया है। वाराणसी में क्राइम ब्रांच और आदमपुर पुलिस ने इंडियन टी20 लीग में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर और सर्विलांस की मदद से सूचना मिली कि विजयीपुर कोनिया में रहने वाला नितिन पांडेय इंडियन टी20 लीग के मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाता है।

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने इंस्पेक्टर आदमपुर आशुतोष कुमार ओझा के साथ छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी कर के 8.10 लाख रुपये, आठ मोबाइल, एक टीवी और 11 रजिस्टर बरामद किए हैं। पुलिस बरामद रजिस्टरों में दर्ज नामों और पते की तस्दीक कर रही है। साथ ही पुलिस तीनों सट्टेबाजों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार सट्टेबाजों की शिनाख्त विजयीपुर कोनिया के नीतिन पांडेय उर्फ सनी, शिवपुर के गुड्डू कुमार सोनकर और आदमपुर के यमुना नगर के प्रकाश निगम के तौर पर हुई है।

कार्रवाई में शामिल रहे क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, आदमपुर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, रामभवन यादव, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू, सुनील राय की टीम को आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराने के लिए संस्तुति की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें